विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा
भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र में आज शिवराज सरकार द्वारा पेश किए गए बजट (budget) पर चर्चा होगी। शिवराज सरकार ने इस बार 2 लाख 41 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। इसके साथ ही वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सप्लीमेंट्री बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा।
दरअसल विपक्ष द्वारा गुरुवार को बजट पर अपनी बात रखी जाएगी। जिसका उत्तर सत्ता पक्ष के मंत्रियों को देना होगा। इससे पहले 2 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया गया था। जिसके बाद 3 मार्च की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
गुरुवार को नर्मदा नदी में प्रदूषित जल मिलने के मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके साथ ही जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया (lakhan ghanghoria) और संजय यादव (sanjay yadav) इस तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। जिस पर पिछले दिनों गिरीश गौतम को प्रस्ताव दिया गया था। अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया था। वही नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह (bhupendra singh) सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे।
इधर वित्तीय वर्ष 2020-21 समाप्त होने के पहले शिवराज सरकार द्वारा 29 हजार 979 करोड़ रुपए के अनुपूरक अनुमान विधानसभा मैं पेश करेंगे। इसे पारित करने से पहले सदन में वोटिंग की जाएगी। बता दे कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला सप्लीमेंट्री बजट विधानसभा में पेश नहीं किया गया था।

पाठको की राय